ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़

सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक के लिए 21वीं एसएसबी ने जागरूकता रैली निकाली।

बगहा, 17जुलाई।

21 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बगहा ने सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने और पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए रविवार के सुबह 45 कलोमीटर तक जन जागरूकता साइकिल रैली निकाली है। यह रैली प्रात: 6:00 बजे 21वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मंगलपुर बाघा परिसर से बी समवाय गंडक बैराज वाल्मीकिनगर पहुंची। मंगलपुर से वाल्मीकिनगर तक के बीच में पड़नेवाले गांव के लोगों ने रैली को देखकर आत्मचिंतन करने के लिए बाध्य हुआ। लोगों ने इस दौरान माना कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करना प्रकृति को तहस नहस करने के साथ मानव जीवन को खतरा में डालना है।साइकिल रैली के वाल्मीकिनगर बराज पर पहुंचने पर उपस्थित डॉक्टर कमांडेंट ममता अग्रवाल ने जवानों की सहायता से एसडीएम,एसपी एवं कमांडेंट को पुष्प माला पहनाकर और पुष्प की वर्षा कर भव्य स्वागत की। तत्पश्चात स्थानीय कैंप में छात्र-छात्राओं को बिठाकर सभी पदाधिकारियों ने बच्चों को संबोधित करते हुए कई प्रश्न भी पूछा। इस क्रम में एडीजे बगहा अविनाश कुमार पाण्डेय की अग्रणी भूमिका रही। उन्होंने बच्चों को हौसला अफजाई करते हुए उज्वल भविष्य की कामना किये।कमांडेन्ट प्रकाश ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि विल पावर होना चाहिए ।इच्छाशक्ति मजबूत होती है। वही आगे बढ़ते हैं।बच्चों ने उनके प्रश्नों का जवाब देने के क्रम में कमांडेंट से इको पार्क घुमाने की बात कही। इस पर कमांडेट प्रकाश बच्चों को केवल इको पार्क ही नहीं बल्कि बीओपी और आर्म्स के बारे में बच्चों को जानकारी देने तथा उन्हें घुमाने का आदेश दिया ।बच्चे इको पार्क घूमकर काफी खुश दिखे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!