राजनीति

लोजपा रामविलास ने की प्रदेश संगठन की गहन समीक्षा बैठक।..

लोजपा रामविलास समयबद्ध लक्ष्य के तहत पंचायत स्तर तक चलाएगी पार्टी का सदस्यता अभियान

 चिराग पासवान ने विधिवत रूप से लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास का आधिकारिक वेबसाइट Lokjanshaktiparty.com लॉन्च किया

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास का प्रदेश संगठनात्मक बैठक सह आईटी सेल द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री चिराग पासवान ने पार्टी के संस्थापक दिवंगत नेता पदमभूषण स्व0 रामविलास पासवान जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी इसके उपरांत कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन श्री चिराग ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजू तिवारी ने की कार्यक्रम के शुभारंभ मे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग ने कार्यक्रम में पार्टी के सभी उपस्थित पदाधिकारियों को पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण की शपथ दिलाई श्री चिराग ने संगठन की जिलेवार गहन समीक्षा की श्री चिराग ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों से सोशल मीडिया की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की और वर्तमान समय में पार्टी के सभी पदाधिकारियों को सोशल मीडिया को सशक्त करने की अपील की आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मध्य नजर पार्टी के सभी राष्ट्रीय और प्रदेश के पदाधिकारियों और सभी जिलाध्यक्षों को अपने-अपने जिले और विधानसभा में समयबद्ध तरीके से गहन सदस्यता अभियान चलाने के निर्देश दिए कार्यक्रम के अंत में श्री चिराग ने लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास का नया वेबसाइट का लोकार्पण किया श्री चिराग ने कहा कि इस वेबसाइट के माध्यम से पार्टी की तमाम गतिविधियों को प्रखंड और पंचायत स्तर तक आम लोगों के बीच ले जाया जाएगा और पार्टी के विजन डॉक्यूमेंट बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट की अवधारणा को हर बूथ स्तर तक ले जाकर जन-जन तक पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पहुंचाई जाएगी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने बताया कि उक्त बैठक में पार्टी के बिहार से जुड़े सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी प्रदेश के सभी पदाधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश महासचिव प्रदेश सचिव सभी जिला अध्यक्ष जिला प्रभारी सह प्रभारी और प्रकोष्ठों के सभी जिला अध्यक्ष शामिल रहे उक्त बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ अरुण कुमार शंकर झा बाबा धनंजय मृणाल रेणु कुशवाहा सतीश कुमार राष्ट्रीय महासचिव श्री सत्यानंद शर्मा राष्ट्रीय सचिव अरविंद सिंह महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष इंदु कश्यप राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेंद्र कुमार मुन्ना युवा के राष्ट्रीय सचिव अनिल पासवान प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी संगठन मंत्री रविंद्र सिंह प्रधान महासचिव संजय पासवान पार्टी के उपाध्यक्ष अजय कुशवाहा संजय कुमार सिंह इं0 रमेश कुमार विष्णु पासवान सरिता पासवान संजय सिंह अमर कुशवाहा राकेश कुमार सिंह अशरफ अंसारी डॉक्टर इंतखाब आलम विभूति भूषण पासवान प्रदेश प्रवक्ता विनीत सिंह कुमार सौरव सिंह समेत सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी निशांत मिश्रा और कुंदन पासवान कार्यालय प्रभारी ओमप्रकाश भारती मौजूद थे
उक्त आशय की जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन पासवान ने दी।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!