अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

औरंगाबाद : पैक्स चुनाव कराने को लेकर अधिकारियों ने पकड़े कई वाहन..

बारूण/मयंक कुमार, औरंगाबाद पैक्स चुनाव को लेकर बारूण प्रखंड में तैयारियां जोरों पर है।पैक्स चुनाव में उपयोग के लिए वाहनो को पकड़ना शुरू कर दिया गया है।शनिवार को अधिकारियों की टीम नेशनल हाइवे व अन्य जगहों पर पहुंच कर गाड़ियों का धर पकड़ शुरू किया।बारूण के नेशनल हाइवे, ब्लॉक मोड़, थाना मोड़, बारुण मोड़ और गेमन पुल के समीप अभियान चला कर वाहनो को पकड़ा गया।टीम में बीडीओ संजय कुमार और सीओ बसंत कुमार राय शामिल थे।बीडीओ संजय कुमार ने बताया कि आगामी 09 दिसम्बर को बारूण प्रखंड के 14 पैक्सों में मतदान होना है।जिसके लिए वाहनो को पकड़ा गया है।अभियान में पकड़े हुए वाहनो के मालिक और चालक अपनी किसी न किसी समस्यायो को बता कर गाड़ी छुड़ाना चाह रहे थे, लेकिन अधिकारियों ने एक सुनी और पैक्स चुनाव में सहयोग करने की अपील किया।साथ ही अंचलाधिकारी बसंत कुमार राय ने बताया कि लगभग 30 पिकअप वाहन व अन्य चारपहिया पकड़े गए है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button