अपराधब्रेकिंग न्यूज़

पटना के बैरिया बस स्टैंड से शराब का धंधेबाज गिरफ्तार, राम कृष्णा नगर थाना चला रही है शराब धंधेबाजों के खिलाफ विशेष अभियान

सागर कुमार विशेष संवाददाता की रिपोर्ट

पटना के बैरिया बस स्टैंड से शराब का धंधेबाज गिरफ्तार, राम कृष्णा नगर थाना चला रही है शराब धंधेबाजों के खिलाफ विशेष अभियान

पटना : 25 फरवरी 2023

होली त्यौहार के मौके पर राजधानी पटना में ब्रांडेड शराब परोसने वाले गिरोह इन दिनों काफी एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं और लगातार शराब की होम डिलीवरी के लिए पुलिस से लुका छुपी का खेल रहे हैं।

इसी क्रम में आज

पटना के रामकृष्ण नगर की गश्ती टीम ने लगातार दूसरे दिन विदेशी ब्रांडेड शराब की भारी मात्रा में बोतलों के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार करने में सफल हुई।

थाना अध्यक्ष जहांगीर आलम खान, थाना प्रभारी रामकृष्णानगर ने बताया कि एक व्यक्ति बैरिया बस स्टैंड के गेट नंबर 1 के पास से एक झोले में 750ml की 21 बोतल विदेशी शराब लेकर जा रहा था। इतने में राम कृष्णा नगर के गश्ती टीम का नेतृत्व कर रहे एसआई राम बहादुर सिंह सहित पूरी टीम ने सघन जांच के दौरान उक्त व्यक्ति को शराब के बोतलों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में पता चला है कि गिरफ्तार व्यक्ति का नाम अभिषेक राज है और वह ग्राम सुल्तानपुर थाना रहुई जिला नालंदा का रहने वाला है।

यहां पर बताते चलें कि पटना पुलिस भी होली के त्यौहार को देखते हुए शराब के धंधे बाजो को पकड़ने के लिए लगातार सघन जांच अभियान चला रही है जिसमें उसे सफलता भी मिल रही है परंतु फिर भी शराब के धंधे बाज अवैधधंधे से होने वाले कमाई को देखते हुए डरने का नाम नहीं ले रहे।

Related Articles

Back to top button