भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) // स्थापना दिवस।…

पटना डेस्क/भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) एक भारतीय जीवन बीमा कंपनी है जिसकी स्थापना वर्ष 1956 में हुई थी। यह भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है। भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी होने के साथ ही यह भारत की सर्वश्रेष्ठ बीमा कंपनी है जो अपनी बेहतर बीमा सेवाओं के लिए जाना जाता है। इस बीमा कंपनी का मुख्यालय भारत के मुंबई शहर में स्थित है। इस बीमा निगम कंपनी का स्वामित्व भारत सरकार के पास है।
>> भारतीय जीवन बीमा निगम कंपनी की स्थापना <<
भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation of India) की स्थापना 1 सितंबर 1956 को हुई। दरअसल वर्ष 1956 में भारतीय संसद ने देश में बीमा उद्योग का राष्ट्रीयकरण किया जिसके लिए भारत के संसद ने भारतीय जीवन बीमा अधिनियम पारित किया। भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थापना भी इसी अधिनियम के तहत हुआ। उस समय राज्य के स्वामित्व वाली भारतीय जीवन बीमा निगम बनाने के लिए भारतीय संसद ने देश के 245 से अधिक बीमा कंपनियों और प्रोविडेंट सोसायटियों का विलय कर दिया।
>> भारतीय जीवन बीमा निगम के कार्य <<
भारतीय जीवन बीमा निगम हमारे देश की एक सर्वश्रेष्ठ जीवन बीमा कंपनी है जो देश के नागरिकों को जीवन बीमा उपलब्ध करवाता है। भारतीय जीवन बीमा निगम का मुख्य कार्य लोगों को विभिन्न प्रकार की सुरक्षा बीमा उपलब्ध करवाना है। LIC एक जीवन बीमा कंपनी है जो लोगों को अनेक प्रकार की सुरक्षा बीमा प्रदान करता है। इस बीमा कंपनी का कार्य है, लोगों को बीमा के बारे में जागरूक करना एवं उनका बीमा करना ताकि यदि किसी बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो यह बीमा कंपनी उनके उत्तराधिकारी को निश्चित राशि का भुगतान करती है।
इसके अतिरिक्त यदि बीमित व्यक्ति के साथ कोई दुर्घटना घटित हो जाता है तो यह बीमा निगम कंपनी दुर्घटना बीमा के तहत उस व्यक्ति को क्षतिपूर्ति प्रदान करने का उत्तरदायित्व लेता है। क्योंकि इस बीमा निगम कंपनी की स्थापना का उद्देश्य कम्पनियों को वित्तीय सहायता प्रदान करना नहीं है, बल्कि यह जीवन बीमा कंपनी, कम्पनियों को वित्त प्रदान करने में महत्त्वपूर्ण योगदान देता है। इसके साथ ही यह बीमा निगम कंपनी विभिन्न औद्योगिक कम्पनियों की प्रतिभूतियों के अभिगोपन का कार्य करता है तथा वित्तीय संस्थाओं द्वारा जारी बाण्डों तथा अंशों की खरीद करके उनके लिये साख व्यवस्था करता है।
वर्ष 1956 में भारतीय जीवन बीमा निगम कंपनी का राष्ट्रीयकरण किया गया। इसके राष्ट्रीयकरण के पूर्व इसके कुल वित्त विनियोग का 16 प्रतिशत ही इस निगम द्वारा कम्पनियों की प्रतिभूतियों में विनियोजित किया जाता था। लेकिन वर्तमान समय में इसके निवेश में काफी वृद्धि हुई है।
भारत के राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में इस जीवन बीमा कंपनी की भूमिका देखते हुए वर्ष 1975 में इस कंपनी के उपबन्धों में संशोधन किया गया। इसके संशोधन के प्रश्चात कंपनी के नियन्त्रित कोष में हुई वृद्धि का 25 प्रतिशत केन्द्र सरकार के ऋण करों और कम से कम 50 प्रतिशत केंद्र सरकार, राज्य सरकार तथा स्थानीय सरकार द्वारा गारण्टी शुदा बाजार ऋण में लगाना होता है।
भारतीय जीवन बीमा कंपनी भारत की एक सर्वश्रेष्ठ जीवन कंपनी के साथ ही यह भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एवं दुनिया की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनियों में से एक है। इसके साथ ही वर्तमान समय में भारत के औद्योगिक एवं व्यवसायिक संस्थानों को वित्त प्रदान करने में इस बीमा कंपनी का एक अहम योगदान है, जिसके कारण हम यह कह सकते हैं कि भारत के आर्थिक विकास में इस बीमा कंपनी का एक महत्वपूर्ण योगदान है।