ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

*”मानव अधिकार रक्षक” ने शुभारम्भ किया “जागरूकता अभियान….”*

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, मानव अधिकार रक्षक” ने मजदूर दिवस के अवसर पर 01 मई (रविवार) को कंकड़बाग स्थित शिवाजी पार्क में “जागरूकता अभियान” का शुभारंभ किया। उक्त जनकारी देते हुए मानव अधिकार रक्षक के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया कि जागरूकता अभियानकार्यक्रम में संस्था के सलाहकार और विशेष अतिथि उषा विद्यार्थी (सदस्य महिला आयोग एवम पूर्व विधायिका), शैलेंद्र गुरुजी (पतंजलि योग, जिला प्रभारी,पटना), पिंकी यादव (वार्ड पार्षद,अशोक नगर), रीता सिन्हा जी (संस्थापिका), अरविंद कुमार (राष्ट्रीय अध्यक्ष), चेतन थिरानी (प्रदेश अध्यक्ष,बिहार), नम्रता जी (प्रदेश अध्यक्ष, महिला समिति बिहार) उपस्थित थे।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ जन-गण-मन से किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रीति लता, (महासचिव,महिला समिति,पटना) ने की।, कार्यक्रम में शैलेंद्र गुरुजी (पतंजली योग, पटना जिला प्रभारी) ने योग के शिक्षा के बारे में लोगों को जागरूक किया और बताया कि मानव अधिकार रक्षक ट्रस्ट का यह जागरूकता अभियान, लोगों को बहुत ही ज्यादा फायदा होगा जिससे मानव को अपने मूल्य अधिकारों के प्रति जागरूक हो रहे हैं। मैं इस अभियान का हिस्सा बनकर बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

मानव अधिकार रक्षक के पटना की एक्टिव मेंबर सविता ने (जो पेशे से अधिवक्ता हैं) अभियान में लोगों को बताया कि सभी लोगों को अपने अधिकार को जानना चाहिए। साथ ही, उन्होंने कुछ मुख्य धाराओं जैसे पास्को एक्ट, डाॅरी एक्ट सहित अन्य धाराओं के संबंध में जानकारी भी।

उक्त अवसर पर वार्ड पार्षद, अशोक नगर की पिंकी यादव ने बताया कि विगत 2 वर्षो वे मानव अधिकार रक्षक संस्था से जुड़ी हुई है और संस्था की संस्थापिका रीता सिन्हा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार के कार्यों से बहुत प्रभावित हूं और जागरुकता अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है जो की जो प्रशंसनीय है। श्रम दिवस के अवसर पे इसका शुभारंभ 01 मई को किया जाना एक अच्छी पहल है। मैं संस्था के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यगणों को हार्दिक बधाई देती हूं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष नम्रता कुमारी ने बच्चो को जागरूक करने की बात कही। उन्होंने युवा वर्ग के लोगों को भी जागरूक करने की दिशा में जोड़ देते हुए कहा कि इन्हें जागरुक किए जाने की बहुत ही ज्यादा अवश्यकता है।

उक्त अवसर पर बख्तियारपुर प्रखंड प्रवक्ता सूरज ने कहा कि अगर हमे मानव के अधिकारों के लिए लड़ना है तो हम सब को इस संगठन से जुड़कर एक होना होगा तभी हम सभी मिलकर न्याय व्यवस्था को सही कर सकते है, संस्था से कैसे जुड़े इसकी भी विस्तार से जानकारी दी।

मानवाधिकार रक्षक ट्रस्ट की संस्थापिका रीता सिन्हा ने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि जागरूकता अभियान आप सभी को जागरूक करने के साथ-साथ समाज कल्याण में योगदान देकर महिलाओं को सशक्त करने के लिए शुरू किया गया है।

कार्यक्रम को महिला आयोग की सदस्य उषा विद्यार्थी ने मजदूर दिवस की शुभकामना देते हुए महिलाओं के सशक्तिकरण की बात की, बच्चियों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याण योजनाओं की जानकारी दी और बताया कि कैसे महिला आज घर से बाहर निकलकर अपने गांव जिला, राज्य और देश का नाम रौशन कर रही है।

उक्त अवसर पर कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रीय रूप से
सूरज कुमार, निरंजन कुमार, प्रवीण कुमार, अनिल कुमार सहित अन्य सदस्यगण
ने सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में महिला समिति के प्रदेश अध्यक्ष नम्रता आनंद, उत्तर पटना के उपाध्यक्ष विजयालक्ष्मी,
महिला समिति के महासचिव प्रीति लता तिवारी एवं पटना जिला सचिव प्रतिभा देवी,सक्रिय सदस्य एवं लीडर कंकड़बाग की किरण सिंह, सक्रिय सदस्य स्वेता बॉबी, रमा गुप्ता, सविता कुमारी,
रश्मि सिन्हा ने सदस्यता ग्रहण किया। इन सभी को मानव अधिकार रक्षक की ओर से प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) देकर सम्मानित किया गया।

मानव अधिकार रक्षक के सभी नए सदस्यों ने मानवाधिकारों के हनन रोकने के संबंध में शपथ भी लिया। अंत में श्रम दिवस के अवसर पर शिवाजी पार्क के सफाई कर्मियों को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
——-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button