अपराधकिशनगंजगिरफ्तारीपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का सरगना गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

किशनगंज,16मार्च(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिले में चोरी की मोटरसाइकिलों की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पहाड़कट्टा थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक सक्रिय अपराधी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान 14 मार्च को पहाड़कट्टा थाना कांड संख्या 63/26 में फरार चल रहे अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह के मुख्य सरगना मो. रफिक पिता– महबूब आलम, निवासी धुलाबाड़ी, थाना पहाड़कट्टा, जिला किशनगंज को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से WB9289993 नंबर की मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से बाइक चोरी की घटनाओं में संलिप्त था और मामले में फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के बाद गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान भी की जा रही है। पुलिस द्वारा उनकी गिरफ्तारी और चोरी की अन्य मोटरसाइकिलों की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई में अंचल पुलिस निरीक्षक ठाकुरगंज पंकज पंथ, पहाड़कट्टा थाना के पु.अ.नि. फुलेंद्र कुमार, स.अ.नि. राजेश दास, डीआईयू टीम किशनगंज तथा पहाड़कट्टा थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

पुलिस का कहना है कि जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!