अपराधझारखंडझारखण्डपुलिसरांचीराज्य

लातेहार का जुबैर अंसारी 3.758 किलो लिक्विड अफीम के साथ कानून की गिरफ्त में…

रांची//रांची पुलिस ने नशे का घिनौना धंधा करने वाले एक और नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। इस बार राजधानी रांची की लोअर बाजार थाना पुलिस ने एक तस्कर को दबोचा है। इस तस्कर का नाम मो.जुबैर अंसारी उर्फ जावेद बताया गया। पुलिस ने उसके पास से 3.758 किलो लिक्विड अफीम जब्त किया है। बता दे कि मो जुबैर अंसारी उर्फ जावेद लातेहार का रहने वाला है और सिर्फ अफीम बेचने के वास्ते रांची आया था। इस बात का खुलासा आज रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने मीडिया के समक्ष किया।

सिटी एसपी पारस राणा ने मीडिया को बताया कि बीते शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे रांची के एसएसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति नशीला पदार्थ बैग में लेकर लालपुर की तरफ से कांटा टोली की और जा रहा है।जिसके बाद मिली सूचना को एसएसपी राकेश रंजन ने गंभीरता से लिया। उन्होंने तुरंत सिटी एसपी पारस राणा की देखरेख में सिटी डीएसपी वेंकटेश रमन और लोअर बाजार थानेदार रणविजय शर्मा के नेतृत्व में टीम बनाने के निर्देश दिए। जिसके बाद गठित टीम एक्शन मोड में आ गई।बता दे कि लोअर बाजार थानेदार इंस्पेक्टर रणविजय शर्मा खुद टीम को लीड कर रहे थे। इसी दरम्यान एक लड़का काले रंग के बैग के साथ उधर आता दिखाई दिया। इंस्पेक्टर रणविजय शर्मा को उसकी चाल-ढाल पर थोड़ा शक हुआ। उन्होंने तुरंत भांप लिया कि हो न हो, यही लड़का नशे का सौदागर हो सकता है। इसके बाद शक होने पर पुलिस ने उस लड़के को रुकने का इशारा किया। लेकिन पुलिस को देखते ही लड़का घबराकर बैग लेकर भागने लग। इसके बाद पुलिस ने उसे घेर कर दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके बैग से एक काले रंग के प्लास्टिक के अंदर दो पारदर्शी प्लास्टिक निकला। उन दोनों प्लास्टिक में काला रंग का चिपचिपा अफीम (लिक्विड अफीम) निकला। कुल 3.758 किलो अफीम जब्त किया गया। इसके अलावा पुलिस ने 2300 रुपये कैश, स्मार्टफोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस भी जब्त किया है।

इंस्पेक्टर ने जब अपने स्टाइल में लड़के से पूछताछ शुरू की तो वह तोते की तरह राज उगलने लगा। पुलिस को दिये अपने बयान में उसने खुलासा किया कि वह लातेहार के बालुमाथ थाना क्षेत्र के बालू बस्ती का रहने वाला है। उसे पैसों की सख्त जरूरत थी, इस चलते उसने नशा का कारोबार करने का रास्ता चुना। वह अफीम बेचने के लिए रांची आया था। अफीम बेचकर पैसा कमाना उसका मकसद था।

वही सिटी एसपी ने बताया कि जुबैर अंसारी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा18(बी)/29 के तहत केस दर्ज किया गया है। इस तरह की तस्करी रोकने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है व ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

(क्या बोले सिटी एसपी पारस राणा)…देखे वीडियो…

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!