ताजा खबर

ललन सर्राफ ने बाढ़ पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया एक माह वेतन

नीतीश कुमार और विजय कुमार चैधरी की मौजूदगी में सम्राट चैधरी को सौंपा चेक

त्रिलोकी नाथ प्रसाद।विधान परिषद् में सत्तारूढ़़़ दल के उपनेता एवं प्रदेश जदयू के कोषाध्यक्ष श्री ललन कुमार सर्राफ ने बाढ़़़ पीड़ितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में एक माह का वेतन दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री सम्राट चैधरी को पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चैधरी के समक्ष चेक सौंपा।

श्री ललन सर्राफ ने इस मौके पर कहा कि बिहार सरकार बाढ़़ पीड़ि़तों को हरसंभव राहत एवं सहायता उपलब्ध करा रही है। सभी प्रभावित परिवारों के पुनर्वास का काम पूरी तत्परता से किया जा रहा है। इस कठिन समय में राज्य के हर जिम्मेदार और सक्षम नागरिक को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए।

श्री सर्राफ ने आगे कहा कि विकासपुरुष श्री नीतीश कुमार ने हमेशा कहा है कि राज्य के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है। उनकी ये सोच हम सभी को राह दिखाने का काम करती है। उनके दिए संस्कार पर जदयू परिवार पूरी प्रतिबद्धता से चल रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button