District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : डीएम ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण, ओपीडी संचालन व साफ सफाई की व्यवस्था का किया अवलोकन।

चिकित्सकों की अनुपस्थिति पर अस्पताल प्रबंधक को लगाई फटकार।

  • डीएम ने भर्ती मरीजों के चादर आपूर्ति पर जताया असंतोष।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, डीएम श्रीकांत शास्त्री के द्वारा शुक्रवार को सदर अस्पताल, किशनगंज का औचक निरीक्षण 10 बजे पूर्वाह्न में किया गया। डीएम के द्वारा निरीक्षण में मुख्य रूप से ओपीडी संचालन, चिकित्सकों की उपस्थिति, अंतर्वासी चिकित्सा व्यवस्था, भर्ती मरीजों के बेड पर चादर सप्लाई, शिशु वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, दवा वितरण, जांच और इंडोर मरीजों की व्यवस्था को देखा गया। तत्समय कई ओपीडी में चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए। महिला वार्ड के पास परामर्श के लिए मरीजों की कतार लगी हुई थी, परंतु चिकित्सक कक्ष में महिला डॉक्टर उपलब्ध नहीं थी। डीएम ने नाराजगी प्रकट करते हुए अस्पताल प्रबंधक से डॉक्टर के ड्यूटी के संबंध में जानकारी मांगी। आश्चर्यजनक रूप से अनुपस्थित पाए गए डॉक्टर उपस्थिति बनाते हुए पाए गए, इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने अस्पताल प्रबंधक को फटकार लगाते हुए ऐसी अनियमितता पर वेतन बंद करने की चेतावनी दी। डीएम ने इंडोर वार्ड में भर्ती मरीजों को उपलब्ध व्यवस्था उनकी पहुंच तक सुलभ करवाने को परखा। कई बेड पर अलग अलग रंग के चादर देखकर डीएम ने प्रतिदिन चादर आपूर्ति पर पूछताछ किया और नियमानुसार चादर ससमय बदलने समेत भर्ती मरीज के समयांतराल पर निगरानी का निर्देश दिया। गौरतलब हो कि सदर अस्पताल में उत्कृष्ट कोटि की चिकित्सीय व्यवस्था हेतु जिला प्रशासन दृढ़ संकल्पित है और जिलाधिकारी के द्वारा लगातार स्वास्थ्य कार्यों की समीक्षा करने के साथ सरप्राइज़ विजिट किया जाता रहा है। डीएम श्रीकांत शास्त्री ने औचक निरीक्षण के दरम्यान अस्पताल परिसर का भ्रमण कर शिशु वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, भर्ती मरीजों को उपलब्ध सुविधाएं, डॉक्टर का रोस्टर ड्यूटी, एएनएम, पारा मेडिकल स्टाफ की उपस्थित, साफ सफाई आदि का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। ससमय रोस्टर अनुरूप चिकित्सको की मौजूदगी, मरीजों को स्वास्थ्य सेवा निर्बाध प्रदान करने के बिंदु पर उपाधीक्षक, सदर अस्पताल को इसे सुनिश्चित करवाने का निर्देश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button