ब्रेकिंग न्यूज़

*कोविड टीकाकरण का कार्य जोरों पर।।….*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद मसौढ़ी, बाढ़, सदर-3 के सीडीपीओ सहित कई महिला पर्यवेक्षिका एवं सेविका सहायिका ने टीका ली।
आज 3182 लोगों ने टीका लिया।
अब तक 10453 लोगों ने टीका लिया।
जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने टीकाकरण में तेजी लाने तथा लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि हासिल करने का निर्देश दिया।

कोविड -19 के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु जिला प्रशासन सतत रूप से सक्रिय एवं तत्पर है तथा जिलाधिकारी द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

आज मसौढ़ी सीडीपीओ श्रीमती ममता कुमारी बाढ़ सीडीपीओ श्रीमती राधिका कुमारी एवं पटना सदर 3 सीडीपीओ श्रीमती शिखा कुमारी ने टीका ली। इसके अतिरिक्त कई महिला पर्यवेक्षिका एवं आंगनवाड़ी सेविका सहायिका ने भी टीका ली हैं। टीका लेने के उपरांत सीडीपीओ ने बताई कि टीका पूर्णतः सुरक्षित है तथा कोरोना से बचाव हेतु उपयोगी है। उन्होंने अन्य सीडीपीओ , पर्यवेक्षिका एवं आंगनवाड़ी सेविका सहायिका से कोरोनावायरस से बचाव हेतु टीका लेने की अपील की है।

आज 3182 लोगों ने कोरोना का टीका लिया जो लक्ष्य का 58% है। अब तक 10453 लोगों ने टीका लिया है जो अब तक के लक्ष्य का 59% है।

जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने टीकाकरण कार्य में तेजी लाने तथा लक्ष्य के अनुसार उपलब्धि हासिल करने का निर्देश दिया है। उन्होंने लक्ष्य से कम उपलब्धि हासिल करने वाले केंद्र पर लोगों को जागरूक एवं प्रेरित करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!