किशनगंजताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : आज से मां दुर्गा की कलश स्थापना के साथ पूजा-अर्चना शुरू।

ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डाय विच्चे ॐ शैलपुत्री देव्यै नम:।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, शारदीय नवरात्रि की सोमवार से शुरूआत हो गई है। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की विधिवत पूजा की जाती है। शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की उपासना व पूजा-अर्चना करने वाले भक्तों को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए भक्त नवरात्रि के पूरे नौ दिनों का उपवास भी करते हैं। हिमालय की पुत्री होने के कारण माता रानी को शैलपुत्री कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना करने से मान-सम्मान में वृद्धि व उत्तम सेहत प्राप्त होती है। मां शैलपुत्री को सफेद वस्त्र अतिप्रिय हैं। ऐसे में नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा को सफेद वस्त्र या सफेद पुष्प अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही सफेद बर्फी या मिठाई का भोग लगाना शुभ माना जाता है। शहर के कई पूजा पंडाल व घरों में श्रद्धालु मां दुर्गा की कलश स्थापना के साथ पूजा-अर्चना शुरू कर दी है। नवरात्रा को लेकर पूजा सामग्री की दुकान पर खरीददारी की भीड़ लगी रही। इधर दुर्गा पूजा को लेकर शहर में दर्जनों जगह पूजा पंडाल को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शहर के मनोरंजन क्लब स्थित दुर्गा पूजा पंडाल का निमार्ण भी आखिरी चरण में है। इसके अलावे शहर के विभिन्न स्थान पर जहां पंडाल बना कर मां दुर्गा की पूजा की जाती है वहां पंडाल को अंतिम रूप देने का काम तेजी से जारी है। पंडित जी के अनुसार मां दुर्गा की पूजा से पूर्ण फल और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। सुख समृद्धि में भी वृद्धि होती है। वहीं जिले में भी दुर्गा पूजा की तैयारी जोर शोर से जारी है। मंदिरों को सजाया जा रहा है। मां दुर्गा की प्रतिमाओं का निर्माण हो रहा है। जगह-जगह पंडाल बनाए जा रहे हैं। दुर्गा पूजा के आयोजन के लिए समितियों का गठन किया गया है। वही रुईधाशा में भी पूजा पंडाल को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button