अपराधदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

त्रिमहान के मुखिया सहित पांच को हथियार और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार…

बाढ़ अनुमंडल स्थित घोसवरी थानाक्षेत्र के बलबा गांव में एएसपी लिपि सिंह के नेतृत्व में सघन छापामारी अभियान चलाया गया।जिसमे त्रिमहान पंचायत के मुखिया दामोदरं राम सहित पांच लोग गिरफ्तार किए गए।मुखिया दामोदरं राम के घर से एक देसी कट्टा, तलवार और पांच गोलियां बरामद की गई।वहीं, छापामारी के दौरान एएसपी लिपि सिंह को गांव में बड़े पैमाने पर अवैध शराब बनाए जाने की जानकारी हुई।जिसके अनुसार पूरे गांव में अवैध शराब का धंधा बहुत बड़े पैमाने पर चल रहा था।तत्पश्चात लगभग 2000 लीटर निर्मित और अर्ध निर्मित शराब को नष्ट किया गया।जबकि 50 लीटर शराब को जब्त कर थाना के हवाले किया गया।छापेमारी के दौरान पुलिस ने देखा कि पूरे गांव में जमीन के अंदर तथा झाड़ियों के अंदर भी शराब को छुपाया गया था।एएसपी के अनुसार अवैध शराब कारोबार को मुखिया का संरक्षण हासिल था।लगभग 5 घंटे तक पुलिस की छापामारी हुई।गिरफ्तार लोगों को घोसवरी थाना के हवाले कर दिया गया है।छापामारी के दौरान बाढ़ इंस्पेक्टर संजीत कुमार सिंह, थानाध्यक्ष ऋतुराज सिंह के अलावा गोरखा और सैप जवान भी मौजूद रहे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button