किशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : पत्नी ने अपने पति के लापता होने की सूचना थाने में करवायी दर्ज

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 23 जून को महिला के पति को किसी का कॉल आया। इसके बाद वह घर से निकला। जो अब तक वापस नहीं लौटा। परिजनों को लगा की वह किसी कार्य से कही गया होगा। जो वापस आ जाएगा। लेकिन काफी देर के बाद भी वापस नहीं लौटा

किशनगंज, 27 जून (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, सदर थाना क्षेत्र के गाछपाड़ा की रहने वाली महिला ने अपने पति मोहम्मद अयूब के लापता होने की सूचना सदर थाने में दर्ज करवायी है। मामले में पुलिस के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर कांड का अनुसंधान प्रारम्भ कर दिया गया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 23 जून को महिला के पति को किसी का कॉल आया। इसके बाद वह घर से निकला। जो अब तक वापस नहीं लौटा। परिजनों को लगा की वह किसी कार्य से कही गया होगा। जो वापस आ जाएगा। लेकिन काफी देर के बाद भी वापस नहीं लौटा। तब परिजनों को किसी अनहोनी की चिंता सताने लगी। इसके बाद सदर पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पत्नी ने अपने पति के अपहरण की आशंका जताते हुए जल्द बरामदगी की गुहार लगायी है। वही परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन की गई है। लापता व्यक्ति के मोबाइल पर फोन करने पर मोबाइल का स्विच भी ऑफ आ रहा है। इधर पुलिस लापता के खोजबीन के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है। पुलिस लापता व्यक्ति का मोबाइल डिटेल खंगाल रही है। कांड के अनुसंधानकर्ता अपर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार बनाये गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!