किशनगंज : केंद्रीय गृह राज्यमंत्री दो दिवसीय दौरे पर पहुंचें किशनगंज, दौरे को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह।

breaking News District Adminstration Kishanganj ताजा खबर प्रमुख खबरें राज्य

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, भारत सरकार के गृह राज्य मंत्री एवं उजियारपुर भाजपा सांसद नित्यानंद राय अपने दो दिवसीय प्रवास में आज किशनगंज पहुंचे। जहां भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप की अगुवाई में विधान पार्षद डॉ दिलीप कुमार जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंकित कौशिक, भाजपा नेता राजेश गुप्ता समेत बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने फूल माला और बुके देकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। अररिया जिला से किशनगंज जिला में प्रवेश करने पर सड़क पर कतारबद्ध होकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का स्वागत किया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय दो दिवसीय प्रवास पर किशनगंज पहुँचे हैं और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित करेंगे। मंत्री नित्यानंद राय मंडल प्रभारी और सभी मंचों के नेताओं के साथ संवाद के साथ सभी विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण भी करेंगे। पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि भाजपा के विधायक और सांसद हमेशा हर वर्ग के लिए काम करती है और उनके सुख-दुख का भागीदार रहती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास के भागीरथ हैं,जो दुनिया के सशक्त नेता के रूप में जाने जाते हैं और उनके प्रधानमंत्रित्व काल मे देश दुनिया मे भारत का मान सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे सशक्त नेता के सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नाम आया है और यह बताने के लिए काफी है कि भारत उनकी अगुवाई में किस तरह विश्व मानस पटल पर अपनी अमीट छाप छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि देश का मान-सम्मान बढ़ने के साथ ही भारत लगातार आत्मनिर्भर की ओर अग्रसर है, जिसे दुनिया भी मानने लगी है। भारत हरेक क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है और इसका सबसे बड़ा कारण प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी का कुशल नेतृत्व है। उन्होंने कहा कि दुनिया मोदी के बताए हुए मार्ग और संदेश पर चलने के लिए तैयार है, जो हरेक देशवासियों के लिए गौरव की बात है।