अपराधकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : 60 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

किशनगंज पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराष्ट्रीय तस्करी सिंडिकेट का पर्दाफाश

किशनगंज, 07 सितंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में किशनगंज पुलिस और सीमा सशस्त्र बल (एसएसबी) को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने 308.45 ग्राम हेरोइन के साथ दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने तस्करों के पास से एक मोटरसाइकिल और भारतीय मुद्रा भी बरामद की है।पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 6 सितंबर को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में किशनगंज पुलिस और एसएसबी की टीम हैदर नगर मस्जिद के पास संयुक्त वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान तैयबपुर की ओर से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही दोनों मोटरसाइकिल घुमाकर भागने का प्रयास करने लगे। संदेह होने पर पुलिस ने पीछा कर उन्हें रोक लिया और तलाशी ली।

तलाशी के दौरान फुलहारा निवासी मो. मोहसीन (35) और पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के कालुगंज निवासी जयरूल (29) के पास से 308.45 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके अलावा मोटरसाइकिल और नकदी भी जब्त की गई।

पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि वे मिलकर मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री करते हैं। पुलिस अब गिरोह में शामिल अन्य लोगों तथा हेरोइन के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगाने में जुटी है। पुलिस ने अपराध से अर्जित अवैध संपत्ति का पता लगाकर नियमानुसार जब्ती की कार्रवाई करने की भी बात कही है।

मामले में दिघलबैंक थाना कांड संख्या 266/26, दिनांक 6 सितंबर 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(सी), 21(सी) और 29 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button