किशनगंज : तीन दिवसीय प्रवास कार्यक्रम 21 से 23 तक होगा आयोजित।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) किशनगंज जिलाध्यक्ष सुशांत गोप के अध्यक्षता में शनिवार भाजपा कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें तीन दिवसीय प्रवास कार्यक्रम जो 21 से 23 जनवरी तक हुआ है जिसमे राष्ट्रीय मंत्री श्रेषि सिंह राष्ट्रीय मंत्री युवा मोर्चा सुरेश सिंह, प्रदेश अध्यक्ष झारखंड कौशल सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष बिहार दुर्गेश सिंह, सहित अन्य लोग दिघलबैंक, ठाकुरगंज, टेढागाछ मंडलों में सीमा क्षेत्र से सटे गांव में भ्रमण एवं केंद्रीय योजनाओं का निरीक्षण करेंगे। इस प्रवास कार्यक्रम के निमित्त युवा मोर्चा के कार्यकर्ता नए वोटरों से संवाद तथा भारत माता की आरती एवं सदस्यता अभियान को मूर्त रूप किशनगंज जिला में देने का कार्य करेंगे। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप, जिला महामंत्री मनीष सिंहा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकित कौशिक, युवा मोर्चा महामंत्री राकेश गुप्ता, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बिजली सिंह, नगर महामंत्री अरविंद मंडल, नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता, ठाकुरगंज से विवेक कुमार, अंकित सिंह, लक्ष्मण झा, कुमार साहिल, राहुल, अमित सिन्हा एवं दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।