District Adminstrationकिशनगंजठाकुरगंजताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का भाजपा कार्यकर्ताओं ने ठाकुरगंज में किया पुतला दहन।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, बिहार के शिक्षा मंत्री व राजद नेता चंद्रशेखर के विरुद्ध आपत्तिजनक बयान देने को लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री का ठाकुरगंज में पुतला दहन किया गया। वही शुक्रवार को बजरंग दल के विभाग संयोजक गणेश झा द्वारा किशनगंज न्यायालय में 36/2023 वाद दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है। भारतीय जनता पार्टी के किशनगंज जिलाध्यक्ष सुशांत गोप ने कहा कि एक पढ़े लिखे शिक्षा मंत्री का ऐसा बयान नहीं हो सकता। उन्होंने रामचरित मानस के ऊपर बयान देकर सनातन धर्म का अपमान किया है। यह बयान दर्शाता है कि शिक्षा मंत्री अनपढ़ है। उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि जो लोग उनके समर्थन में खड़े हुए हैं वे उससे भी बड़ा सनातन धर्म का अपमान करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि उनके बयान से धार्मिक भावना को ठेस पहुंचा है। इस बयान से देशभर के सभी हिंदुओं को भी ठेस पहुंचा है। गोप ने कहा कि उनकी सद्बुद्धि के लिए हमलोग पूजा पाठ हवन करेंगे जिससे मंत्री जी का बुद्धि विवेक सही कार्य करे। गौरतलब हो कि शुक्रवार को वरीय अधिवक्ता अजित कुमार द्वारा किशनगंज न्यायालय में वाद 36/2023 दर्ज कर कार्रवाई की मांग किया  गया है। वही शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री का ठाकुरगंज में पुतला दहन किया

Related Articles

Back to top button