किशनगंजपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : पुलिस अधीक्षक ने बहादुरगंज अंचल का किया निरीक्षण

विधि-व्यवस्था, पुलिसिंग व जनसुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

किशनगंज,05जनवरी(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक, किशनगंज सागर कुमार द्वारा सोमवार को बहादुरगंज अंचल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने विधि-व्यवस्था, पुलिसिंग व्यवस्था एवं जनसुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में एसपी सागर कुमार ने क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, गश्ती व्यवस्था, लंबित मामलों के निष्पादन तथा आम जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस का दायित्व केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करना भी है।

पुलिस अधीक्षक ने सभी पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि वे आमजन के प्रति संवेदनशीलता, तत्परता एवं पारदर्शिता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। साथ ही जनसंपर्क को मजबूत करते हुए पुलिस–पब्लिक समन्वय बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान बहादुरगंज थानाध्यक्ष (इंस्पेक्टर) संदीप कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे और अपने-अपने क्षेत्रों की स्थिति से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!