किशनगंजपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : पुलिस अधीक्षक ने क्राइम मीटिंग में थानाध्यक्षो को दिए निर्देश

अपराध गोष्ठी में एसडीपीओ गौतम कुमार सहित कुल 13 पुलिस अधिकारियों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित

किशनगंज, 16 दिसंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, सदर थाना परिसर स्थित पुलिस सभागार भवन में क्राइम मीटिंग आयोजित की गयी। बैठक में पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में विशेष रूप सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ठंड में आवासीय मोहल्लों में गश्ती बढ़ाएंगे। एसपी ने थानावार कांडों की समीक्षा की जिन थानों में कांड लंबित थे उनसे स्पष्ट कारण बताने को कहा कि आखिर कांड लंबित होने के मुख्य कारण क्या है। एसपी ने निर्देश देते हुए कहा कि कांडों का समय से निष्पादित किये जाने को गंभीरता से लें। कांड निष्पादन के लक्ष्य को हर हाल में पूरा करेंगे नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। वहीं सीमावर्ती थानों के थानाध्यक्ष विशेष रूप से सतर्कता बरतते हुए प्रत्येक दिन वाहन चेकिंग अभियान चलाए। शराब तस्करी पर अंकुश लगाए जाने को लेकर चेक पोस्टों में चेकिंग अभियान चलाया जाना है। समय से कांडों के निष्पादन, वारंटियों की गिरफ्तारी आदि का निर्देश दिया गया। वहीं अपराध गोष्ठी में एसडीपीओ गौतम कुमार सहित कुल 13 पुलिस अधिकारियों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। क्राइम मीटिंग में एसडीपीओ वन गौतम कुमार, ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार, ठाकुरगंज एसडीपीओ टू मंगलेश कुमार सिंह, प्रशिक्षु डीएसपी अभिनव परासर, प्रशिक्षु डीएसपी अदिति सिन्हा, सदर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन, कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजय कुमार, बहादुरगंज थानाध्यक्ष निशाकांत कुमार, गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार, महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी, पाठामारी थानाध्यक्ष आनंद कुमार, अर्रराबारी थानाध्यक्ष कुणाल कुमार आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!