District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : एसएसबी ने सात दिवसीय मशरूम की खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया उद्घाटन।

नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत सीमावर्ती क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं एवं किसानों के लिए व्यवसायिक प्रशिक्षण का किया आयोजन।किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, शुक्रवार को 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल किशनगंज के द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम वर्ष 2022-23 के अंतर्गत सीमावर्ती क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं एवं किसानों के लिए व्यवसायिक प्रशिक्षण का आयोजन करते हुए 15 प्रतिभागियों के लिए वैज्ञानिक पद्धति द्वारा 10 दिवसीय मधुमक्खी पालन पर प्रशिक्षण एवं 20 प्रतिभागियों के साथ वैज्ञानिक तरीके से सात दिवसीय मशरूम की खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय किशनगंज के तत्वाधान में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में पधारे सशस्त्र सीमा बल (12वीं वाहिनी) के कमांडेंट मुन्ना सिंह को डॉ विद्या भूषण झा, प्राचार्य डॉ कलाम एग्रीकल्चर कॉलेज किशनगंज के द्वारा पुष्पगुच्छ प्रदान करने के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुभारंभ किया गया। कमांडेंट मुन्ना सिंह ने अपने संबोधन में उक्त दोनों प्रशिक्षण के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि 12वीं वाहिनी इन व्यवसायिक प्रशिक्षणों के माध्यम से सीमावर्ती बेरोजगार युवाओं के लिए आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। इस कार्यक्रम के दौरान 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल कमांडेंट मुन्ना सिंह, उप कमांडेंट चौबा अंगोमचा, डॉ कलाम एग्रीकल्चर कॉलेज किशनगंज के प्राचार्य विद्या भूषण झा, सहायक प्रोफेसर डॉ कलमेश, डॉ इराईया के अलावा उक्त दोनों प्रशिक्षणों के 35 प्रतिभागी एवं 12वीं वाहिनी के बल कर्मी उपस्थित थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button