किशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : मुख्यालय डीएसपी ने किया महिला थाना का निरीक्षण

थाना में व्यवस्था का लिया जायजा

किशनगंज, 14 जुलाई (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, मुख्यालय डीएसपी अशोक कुमार ने रविवार काे महिला थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएसपी ने कांडों की समीक्षा के साथ साथ थाना की साफ सफाई, आंगतुकों के पहुंचने को लेकर व्यवस्था आदि का जायजा लिया। विशेष रूप से कांडों का निरीक्षण किया। डीएसपी ने पूरे थाना परिसर का जायजा लिया। डीएसपी ने थाना की संचिकाओं की भी अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। साथ ही विभिन्न कांडों की भी समीक्षा की। एसपी ने लंबित कांडो के समय पर निष्पादन का निर्देश दिया।  गम्भीर मामलों में दर्ज हुए कांडो को प्राथमिकता लेते हुए निष्पादन का निर्देश दिया। इसके बाद डीएसपी ने थाने के पुलिस पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिया। वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान पर विशेष जोड़ देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि केस के अनुसंधानकर्ता अनुसंधान के दौरान स्थल पर अवश्य जाएं। ताकि निर्दोष न फंसे और दोषियों को सजा दिलायी जा सके। साथ ही यह भी निर्देश दिया कि बिना कारण कांडो को लंबित न रखें। ताकि समय पर आरोपपत्र न्यायालय में समर्पित हो सके। इससे संबंधित कांड के आरोपी को सजा दिलवायी जा सके।  निरीक्षण के दौरान महिला थानाध्यक्ष विनीता कुमारी, प्रशिक्षु अवर निरीक्षक सिम्मी कुमारी आदि मौजूद थी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!