ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : SDPO ने अपने कार्यालय में सभी थानाध्यक्षों के साथ कि मासिक अपराध गोष्टी का आयोजन दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित कर सभी थानाध्यक्षों को कई दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया आगामी होली पर्व में शराब की तस्करी न हो इसके लिए सीमावर्ती थानों के थानाध्यक्ष विशेष रूप से चौकसी बरतेंगे। अभी से ही सभी थानाध्यक्ष प्रत्येक दिन सघन जांच अभियान चलाएंगे ताकि होली के मौके पर सक्रिय शराब तस्करों पर नकेल कसी जा सके। बैठक में उन्होंने त्योहार में माहौल बिगाड़ने वाले कि मंशा रखने वालों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे। ऐसे लोगों की गतिविधियों पर भी ध्यान रखें। एसडीपीओ ने बताया कि होली पर्व को लेकर बंगाल से बिहार में चोरी छिपे शराब की तस्करी की आशंका बढ़ जाती है ऐसे में चेकपोस्ट पर सख्त निगरानी रखने की जरूरत है। चेकपोस्ट से गुजरने वाले सभी वाहनों की जांच करेंगे। वहीं होली पर्व में हुड़दंगियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर थानाध्यक्ष अपने-अपने थाना क्षेत्र में सतर्कता बरते हुए सुरक्षा के इंतजाम करेंगे। एसडीपीओ ने कहा कि थाना में आने वाले फरियादियों के साथ बेहतर व्यवहार करें। बच्चों व महिलाओं पर हो रहे अपराध पर अंकुश लगाया जाना है। विधि व्यवस्था के मद्देनजर संबंधित क्षेत्र के थानाध्यक्ष विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा। बैठक के दौरान लंबित कांडों की समीक्षा की गई। वहीं बैंक व भीड़ वाले इलाकों में गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया गया। समय से कांडों के निष्पादन, वारंटियों की गिरफ्तारी आदि का निर्देश दिया गया। बैठक में सदर थानाध्यक्ष एसके हिमांशु, ठाकुरंगज थानाध्यक्ष मोहन कुमार, ठाकुरगंज सर्किल इंस्पेक्टर सुनील कुमार, बहादुरगंज सर्किल इंस्पेक्टर अमर प्रसाद, दिघलबैंक थानाध्यक्ष सुनील कुमार, कोचाधामन थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह, पहाड़कट्टा थानाध्यक्ष आरिज अहकाम, कुर्लीकोर्ट थानाध्यक्ष बेदानंद कुमार, बहादुरगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार, पौआखाली थानाध्यक्ष इकबाल अहमद खां, गलगलिया थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला, पोठिया थानाध्यक्ष कुंदन कुमार, टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष तरुण कुमार तरुणेश आदि मौजूद थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button