District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : एससी-एसटी अत्याचार निवारण व मैनुअल स्कैवेंजर पुनर्वास समिति की बैठक सम्पन्न

किशनगंज,24फरवरी(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मंगलवार को अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम-1989 तथा नियम-1995 (संशोधित) के तहत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की प्रथम त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विगत समीक्षा अवधि के दौरान दर्ज मामलों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। जानकारी दी गई कि पिछली बैठक के बाद प्राथमिकी स्तर पर कुल 23 मामलों में 43 पीड़ितों एवं आश्रितों के बीच 21,05,550 रुपये मुआवजा राशि स्वीकृत की गई है। वहीं आरोप पत्र स्तर के 08 मामलों में 18 पीड़ितों/आश्रितों के लिए 12,50,000 रुपये मुआवजा राशि स्वीकृत है। हालांकि विभाग से आवंटन प्राप्त नहीं होने के कारण भुगतान लंबित है। अधिकारियों ने बताया कि आवंटन प्राप्त होते ही राशि का भुगतान कर दिया जाएगा।

इसके साथ ही मैनुअल स्कैवेंजर रोजगार निषेध एवं पुनर्वास अधिनियम-2013 के तहत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की प्रथम त्रैमासिक बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें संबंधित योजनाओं की समीक्षा एवं पुनर्वास उपायों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी, विशेष लोक अभियोजक इन्द्रदेव पासवान, समिति सदस्य फरजाना बेगम, सूरज कुमार रजक सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में पीड़ितों को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराने तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!