ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : ऑनलाइन महिला शतरंज में संपूर्णा बनी चैंपियन..

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, अनलॉक अवधि में जिला शतरंज संघ द्वारा रविवार को तृतीय साप्ताहिक निशुल्क ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता संपन्न किया गया जिसमें सभी प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं आयोजन सचिव कमल कर्मकार ने जानकारी दी कि यह प्रतियोगिता अपने जिले के सिर्फ महिला खिलाड़ियों के बीच ही कराई गई जिसमें सभी खिलाड़ियों ने अपने अपने घरों में रहकर ही मोबाइल फोन-लैपटॉप के माध्यम से इस प्रतियोगिता में ऑनलाइन हिस्सा लिया।सात राउंड की इस प्रतियोगिता में शामिल कुल 13 प्रतिभागियों में अजीत कुमार दास एवं श्रीमती सीमा लाहिरी दास की पुत्री तथा बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा संपूर्णा दास ने एक बार पुनः चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।विदित हो कि पिछले रविवार को प्रशिक्षुओं के बीच आयोजित की गई प्रतियोगिता में भी संपूर्णा अव्वल सिद्ध हुई थी।इन्होंने इस प्रतियोगिता में कुल 7 में से, 6.5 अंक अर्जित करने में सफलता पाई।सेंट जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्रा तथा पैकटोला अररिया निवासी दीपक दास की पुत्री गुनगुन दास ने भी इस प्रतियोगिता में 6.5 अंक अर्जित की पर उन्हें दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।नेपालगढ़ कॉलोनी निवासी गृहणी दिव्या कर्मकार 4 अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।4 अंकों के साथ ही रिया गुप्ता एवं कुमारी जिया क्रमशः चौथे एवं पांचवें स्थान पर रही।3.5 अंक के साथ ठाकुरगंज की अर्पिता आचार्य को छठा स्थान प्राप्त हुआ।3 अंकों के साथ एरिना पब्लिक स्कूल के वर्ग यूकेजी की नन्ही छात्रा धान्वी कर्मकार के साथ-साथ भूमि प्रिया, शगुफ्ता परवीन एवं रूपाली गुप्ता क्रमश सातवें से दसवें स्थानों पर रही।2 अंकों के साथ लिपिका कुंडू पलचीन जैन एवं प्राची बिहानी ने 11 वे से 13 वे स्थानों पर अपनी जगह बनाई।स्थानीय एमजीएम के सचिव तथा संघ के कार्यकारी अध्यक्ष जुगल किशोर तोषनीवाल ने अपने खिलाड़ियों को भरोसा दिलाया कि संघ हर विपरीत परिस्थितियों में भी उनके हितों की रक्षा हेतु कटिबद्ध है और यह भविष्य में भी उनके विकास का मार्ग प्रशस्त करता रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!