किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : समता पार्टी की बैठक आयोजित।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, शहर के धर्मगंज स्थित पीडब्लूडी सर्किट हाउस में शनिवार को महात्मा फूले समता परिषद की बैठक आयोजित की गयी। समता परिषद के जिलाध्यक्ष मुख्तार आलम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई। बैठक में महात्मा फूले समता परिषद के प्रदेश महासचिव सह जदयु नेता शिवेंद्र कुमार जिसु भी मौजूद थे। बैठक में चर्चा की गई की दो फरवरी को जगदेव बाबू की जयंती को भव्य तरिके से मनाया जाना है। प्रदेश महासचिव जिसु ने कहा कि दो फरवरी को जगदेव बाबू की जयंती को पूरे बिहार सहित किशनगंज में भी भव्य रूप से मानने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि जिला में संगठन का विस्तार किया जा रहा है। जिला में हर स्तर पर संगठन की मजबूती को लेकर कदम उठाए जा रहे है। वहीं जिलाध्यक्ष मुख्तार आलम ने बताया कि शहर के गांधी चौक में दो फरवरी को जगदेव बाबू जयंती मानने का निर्णय लिया गया है। बैठक में मो नैयर आलम, मो नफीस आलम, रंजीत राय, नूर आलम, रोजी गजाला, सुशीला टुद्दु, समीर आलम आदि मौजूद थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button