District Adminstrationअपराधकिशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज: सदर पुलिस ने स्मैक के साथ पांच युवको को किया गिरफ्तार।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, सदर थाना पुलिस ने सोमवार को ऑपरेशन रेड के तहत लगातार नशेड़ियों और नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उसी क्रम में आज सदर थानाध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में बिहार पुलिस के जाबांज व तेज तर्रार एएसआई संजय कुमार यादव एवं अन्य पुलिस बल के जवानों द्वारा शहर के इमली गोला चौक स्तिथ मदीना मार्केट में छापेमारी की गई। जहा से पुलिस ने पांच युवकों को हिरासत में लिया है साथ ही भारी मात्रा में स्मैक की बरामदगी भी हुई है। सदर थानाध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की गुप्त सूचना मिली थी की बंगाल से युवक यहां स्मैक लाकर खुद भी पीते है और बेचते भी है जिसके बाद छापेमारी की गई और पांच युवकों को धर दबोचा गया है। गिरफ्तार युवकों के पास से स्मैक के साथ साथ अन्य समान भी बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष ने कहा की पूछताछ की जा रही है और इस मामले में जो भी संलिप्त होंगे उन्हें गिरफ्तार किया जायेगा।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button