Uncategorized

2 अक्टूबर को राजनीतिक दल बन जाएगा जन सुराज अभियान, पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान में कल होगा कार्यक्रम

श्रुति मिश्रा /पटना। 2 मई 2022 से बिहार में चल रहा जन सुराज अभियान कल एक राजनीतिक दल के तौर पर परिवर्तित होने जा रहा है। इस अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर उपस्थिति में बिहार के सभी पंचायतों, प्रखंडों और जिलों से जन सुराज से जुड़े लोग पटना आ रहे हैं और जन सुराज अभियान को दल बनने के कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। 2 अक्टूबर 2022 से जन सुराज अभियान के तहत प्रशांत किशोर पूरे बिहार की पदयात्रा पर हैं। उनकी पदयात्रा अबतक 17 जिले में हो चुकी है। दो साल के दौरान प्रशांत किशोर ने लगभग 5 हजार किमी की पदयात्रा की है और 5500 से अधिक गांवों में पैदल चलकर गए हैं। जन सुराज को बिहार के 1 करोड़ लोग मिलकर एक राजनीतिक दल बनाने जा रहे हैं।

दल के नेता, नेतृत्व परिषद और संविधान की घोषणा की जाएगी

2 अक्टूबर 2024 को जन सुराज अभियान के दल बनने के मौके पर इसके नेता, नेतृत्व परिषद और संविधान की घोषणा भी की जाएगी। प्रशांत किशोर ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वो दल के नेतृत्व करने वाले लोगों में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा है कि वे दल बनने के बाद भी पहले की तरह पदयात्रा करते रहेंगे। प्रशांत किशोर पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि जन सुराज बिहार के अगले विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगा और आगामी चार विधानसभा उप-चुनाव में भी पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!