किशनगंज : वार्ड नं 23 में राशन कार्ड बनाने में अभूतपूर्व धांधली, लखपतियों जमींदारों के नाम राशन कार्ड निर्गत

वार्ड कमिश्नर मनोज हांसदा के इशारे पर मोहम्मद मुस्तकीम एवं उनके सहयोगी सरकार के circular को follow न कर अपना circular चला रहे हैं।
केवल सच लाइव में न्यूज़ चलने के बाद वार्ड नं 23 रुईधाशा किशनगंज के अंतर्गत Ration card issuing me धांधली के मद्देनजर जिलाधिकारी डॉ० आदित्य प्रकाश मामले की जांच करते हुए।

अपने मतदाताओं अथवा अपने समर्थकों के नाम का ही राशन कार्ड बना रहे हैं।और जिनके पास कुछ भी नही है, उनके साथ ये राजनीति कर सरकारी योजनाओं से वंचित कर गरीबो का हक मार अपना जेब भर रहे है।
किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, राशन कार्ड बनाने में वार्ड नं 23 रुईधासा में अभूतपूर्व धांधली चल रही है।पूछने पर किसी भी प्रकार की जवाबदेही से इनकार किया जाता है।आपको मालूम हो कि वार्ड कमिश्नर मनोज हांसदा के इशारे पर मोहम्मद मुस्तकीम एवं उनके सहयोगी सरकार के circular को follow न करते हुए, अपना circular चला रहे हैं एवं चमचा तुष्टिकरण करते हुए अपने मतदाताओं अथवा अपने समर्थकों के नाम का ही राशन कार्ड बना रहे हैं।पूछने पर बिना किसी कारण “reject हो गया” सिर्फ इतना ही बताते हैं।इसलिए, वार्ड नं 23, रुईधासा के राशन कार्ड निर्माण की यथाशीघ्र जांच होनी चाहिए।ये आरोप रुईधाशा वार्ड सँo 23 निवासी अधिवक्ता राकेश कुमार मिश्रा ने लगाया है।श्री मिश्रा ने इस कोरोना काल मे वार्ड कमिश्नर एवम उनके सहयोगी द्वारा किये गए राशन कार्ड घोटाले के जांच की मांग है, जिस पर जिलाधिकारी डॉ० आदित्य प्रकाश, जिला पुलिस कप्तान कुमार आशीष एवं अनुमंडल पदाधिकारी श्री शाहनवाज अहमद नियाजी से ध्यान देते हुए यथाशीघ्र कार्रवाही करने की मांग करने की बात कहे है।श्री मिश्रा ने बताया कि 10 दिन पहले अपने सोसल मीडिया (facebook) में इस बात की जानकारी पोस्ट किया था।परंतु मो० मुस्तकीम के द्वारा फोन करके अनुग्रह करने पर हटा दिया था, क्योंकि उसके द्वारा सारी अनियमितता को दूर करने का वचन दिया गया था।मैंने भी सोचा कि गलती तो सभी से होती है समाज का लड़का है।परन्तु, अभी भी उसकी ओर से उदासीनता ही दिख रही है।बाध्य होकर हमे मीडिया का सहारा लेकर प्रशाशन को सारे सबूत और कागजात के साथ लिखित शिकायत दूंगा, क्योंकि वार्ड नं 23 में लखपतियों जमींदारों के नाम राशन कार्ड निर्गत है, परन्तु जिनके पास कुछ भी नही है, उनके साथ ये लोग Party Politics कर रहे हैं।


