District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा, एवं प्रभारी लेखापाल टेढ़ागाछ को डीडीसी ने किया कार्यमुक्त

किशनगंज, 09 जून (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिला अन्तर्गत मनरेगा कर्मियों एवं पदाधिकारियों में हड़कम्प मच गया। शुक्रवार को उप विकाश आयुक्त स्पर्श गुप्ता ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा, टेढ़ागाछ एवं प्रभारी लेखापाल, मनरेगा, टेढ़ागाछ को कार्यमुक्त कर दिया है। गौर करे कि 18 मई को डीडीसी के द्वारा टेढागाछ मनरेगा प्रखंड कार्यालय के निरीक्षण के क्रम में पायी गयी अनियमितता के कारण टेढ़ागाछ प्रखंड के मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी प्रियरंजन सुजित को डीआरडीए वापस बुला लिया गया है एवं नाहीद आलम, प्रभारी लेखापाल, टेढ़गाछ को मनरेगा के कार्यों से मुक्त कर दिया गया है। वर्तमान में अगले आदेश तक कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा, बहादुरगंज अलेन्दु कुमार टेढागाछ के कार्यक्रम पदाधिकारी के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे एवं लेखापाल मनरेगा प्रखंड-बहादुरगंज सुभाष कुमार, टेढ़ागाछ प्रखंड के मनरेगा लेखापाल के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button