अपराधकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : उत्पाद टीम ने अलग अलग स्थानों से तीन को किया गिरफ्तार

एक युवक को बंगाल सीमा के पास फरिंगोला चेक पोस्ट से 13 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त युवक बंगाल सीमा से किशनगंज की ओर प्रवेश कर रहा था। आशंका होने पर टीम के द्वारा जांच की गई। जांच के बाद शराब बरामद किया गया

किशनगंज, 06 दिसंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, उत्पाद टीम के द्वारा मंगलवार की देर शाम अलग अलग स्थानों में शराब के विरुद्ध अभियान चलाया गया। जिसमें अलग अलग स्थानों से 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया। कुल 13 लीटर शराब जब्त किया गया। जिसमे एक युवक को बंगाल सीमा के पास फरिंगोला चेक पोस्ट से 13 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त युवक बंगाल सीमा से किशनगंज की ओर प्रवेश कर रहा था। आशंका होने पर टीम के द्वारा जांच की गई। जांच के बाद शराब बरामद किया गया। आरोपी युवक के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करवायी गई है। वही शराब पीने के आरोप में अलग अलग स्थानों से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। रामपुर चेक पोस्ट, गलगलिया चेक पोस्ट, फरिंगोला, देवी चौक आदि स्थानों में जांच अभियान चलाया गया। टीम में उत्पाद निरीक्षक राम विनय सिंह, अवर निरीक्षक उत्पाद अफसर अली व अन्य उत्पाद कर्मी शामिल थे। पकड़े गए लोगों में एक का बुधवार को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करवाया गया। पकड़े गए लोगों को बुधवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इससे पूर्व सोमवार की शाम को शराब पीने के आरोप में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!