किशनगंज : उत्पाद टीम ने 50 लीटर शराब किया जब्त, 10 गिरफ्तार
टीम के द्वारा उक्त वाहन को किसी तरह से रुकवाया गया। वाहन रुकते ही चालक अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया

किशनगंज, 07 दिसंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा बुधवार की देर शाम अलग अलग स्थानों में शराब के विरुद्ध अभियान चलाया गया। जिसमें अलग अलग स्थानों से 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। कुल 50 लीटर शराब जब्त किया गया। किशनगंज की ओर से एक पिकअप बोलेरो वाहन चोपड़ा बखारी की ओर जा रही थी।वाहन चालक वाहन को तीव्र गति से दौड़ा कर फरार होने की फिराक में था। टीम के द्वारा उक्त वाहन को किसी तरह से रुकवाया गया। वाहन रुकते ही चालक अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया। आशंका होने पर टीम के द्वारा वाहन की जांच की गई। जांच के क्रम में शराब बरामद किया गया। टीम अब वाहन स्वामी का पता लगा रही है। इसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करवायी जाएगी। वही शराब पीने के आरोप में अलग अलग स्थानों से 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। रामपुर चेक पोस्ट, गलगलिया चेक पोस्ट, फरिंगोला, देवी चौक आदि स्थानों में जांच अभियान चलाया गया। टीम में उत्पाद निरीक्षक रामविनय सिंह, अवर निरीक्षक उत्पाद अफसर अली व अन्य उत्पाद कर्मी शामिल थे। पकड़े गए लोगों को गुरुवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।