District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : रामनवमी को लेकर किशनगंज पुलिस अलर्ट, क्यूआरटी टीमों को विशेष ब्रीफिंग, एसपी ने किया क्षेत्र भ्रमण

किशनगंज,26मार्च(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, आगामी रामनवमी पर्व को लेकर किशनगंज पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशन में गुरुवार को पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) द्वारा गठित क्यूआरटी (त्वरित प्रतिक्रिया दल) के पदाधिकारियों एवं बलों को विशेष ब्रीफिंग दी गई।ब्रीफिंग के दौरान सभी कर्मियों को पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण, त्वरित प्रतिक्रिया, भीड़ प्रबंधन, संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता तथा आपसी समन्वय बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही सभी क्यूआरटी टीमों को अलर्ट मोड में रहने, किसी भी आकस्मिक स्थिति में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा आमजनों के साथ संयमित एवं सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने का निर्देश दिया गया।इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने रामनवमी पर्व के मद्देनजर नगर थाना क्षेत्र का क्षेत्र भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारी एवं बलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने सभी पदाधिकारियों को पर्व के दौरान विशेष सतर्कता बरतने, गश्ती बढ़ाने, भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करने तथा आमजन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।वहीं रामनवमी पर्व को लेकर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेक पोस्ट एवं चौक-चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। विधि-व्यवस्था संधारण के दृष्टिगत किशनगंज जिला पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात है और लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था कायम रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!