किशनगंज : महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रधांजलि
सत्य, अहिंसा और सौहार्द का रास्ता, भारत को जोड़ने का रास्ता महात्मा गांधी ने ही दिखाया था। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, लाल बहादुर शास्त्री ने 'जय जवान, जय किसान' के नारे से उन्होंने देश के दो बड़े तपस्वी वर्गों को सशक्त करने का काम किया था: मो० आजाद साहिल

शास्त्री जी का दिखाया रास्ता हमें भारत के हर मेहनती नागरिक को उनका अधिकार दिलाने के लिए प्रेरित करता है
किशनगंज, 02 अक्टूबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, युवा कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष मो० आज़ाद साहिल के अध्यक्षता में सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में महात्मा गांधी की जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाया गया। जिसमे मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि परवेज रेजा, नगर अध्यक्ष सजल कुमार साह, सांसद के निजी सहायक एहसान हसन, महिला जिलाध्यक्ष शाहजहां बेगम, कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष अरुण कुमार साह, सांसद के भाई फ़ैयाज़ आलम भट्टू, महिला प्रखंड अध्यक्ष शाहिदा बेगम, महिला कांग्रेस नेत्री इला देवी, युवा काग्रेस पूर्व प्रदेश महासचिव सरफ़राज़ खान, कांग्रेस नेता सह वार्ड पार्षद सफी अहमद, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जुल्फेकार अंसारी, तौसीफ अंजार, सुमेन्द्र बहादुर सिंह, वसीम अख्तर, अमजद अली, गौतम कुमार साह, अब्दुल खालिक, आकाश कुमार दास, शुभम दास, मो० गुड्डू, हाफिज मोवासिर, मो० नासिर, आदि मौजूद रहे। सभी कांग्रेस कार्यकर्ता चूड़ीपट्टी गांधी घाट पहुच कर गांधी जी की प्रतिमा पर माला अर्पित किया। इस दौरान युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो आज़ाद साहिल ने कहा कि सत्य, अहिंसा और सौहार्द का रास्ता, भारत को जोड़ने का रास्ता महात्मा गांधी ने ही दिखाया था। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, लाल बहादुर शास्त्री ने ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे से उन्होंने देश के दो बड़े तपस्वी वर्गों को सशक्त करने का काम किया था। शास्त्री जी का दिखाया रास्ता हमें भारत के हर मेहनती नागरिक को उनका अधिकार दिलाने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि बापू को और लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर शत शत नमन।