किशनगंज : एक देश एक मजदूरी लागू हो: डॉ अभिषेक

रोजगार गारंटी योजना में मजदूर को 250 दिन साल में काम दिया जाए: शंभु यादव
- देश में मनरेगा मजदूरी हो एक समान।
किशनगंज, 06 मई (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, भारतीय समृद्धि विकास कल्याण संगठन ट्रस्ट बिहार के द्वारा पिछले पांच दिनो से अनिश्चितकालीन अनशन जारी है, जिसमे निर्देशक डॉ अभिषेक कुमार शर्मा ने शनिवार को बताया कि अभी तक कोई भी हमारे पास शासन प्रशासन स्तर से कोई भी खबर लेने नही आया है, हमारी प्रमुख मांगे हैं एक देश एक मजदूरी लागू हो, रोजगार गारंटी योजना में मजदूर को 250 दिन साल में काम दिया जाए। साथ ही महिला मजदूरों को 40 प्रतिशत भागीदारी मिले, दैनिक मजदूरी के बराबर 450 रुपए का भुगतान हो, मनरेगा जॉब कार्ड पंचायत पर कैंप लगाकर बने। इन मांगों को लेकर हम लोगो ने मजदूर के हक के लिए यह अनिश्चितकालीन अनशन जारी किया है, मजदूरों को उनका हक मिलना चाहिए जब संपूर्ण भारत में महंगाई एक समान है, फिर राज्यों में मजदूरी अलग-अलग क्यों। केंद्र सरकार से हमारी मांग है उक्त मांगो अति शीघ्र माना जाए, अगर संगठन को मजदूरों के हक के लिए आमरन अनशन करना पड़ा तो संगठन तैयार है। इस बीच अध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा, निर्देशक डॉ. अभिषेक कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष सोनी शर्मा, सरफराज आलम उर्फ लड्डन, पूजा गुप्ता, आशिक आलम, शंभू यादव पूर्व विधायक प्रत्याशी किशनगंज उपस्थित रहे।

