किशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज विधायक इजहारुल हुसैन पटना में अल्पसंख्यक कल्याण समिति के विभागीय बैठक में हुए शामिल।

किशनगंज/फरीद अहमद, माननीय विधायक इजहारूल हुसैन, गुरुवार को पटना में अल्पसंख्यक कल्याण समिति के विभागीय बैठक में शामिल हुए। जिसमें कब्रिस्तान घेराव से सम्बंधित विचार विमर्श हुआ। जिसमें विधायक ने निम्न लिखित प्रस्ताव को रखा। राज्य के सभी कब्रिस्तानों को प्राथमिकता के आधार पर अतिशीघ्र घेराबंदी किया जाय। सभी कब्रिस्तानों में शेड एवं पानी का व्यवस्था को सम्मलित कर प्राक्कलन तैयार किया जाय। छूटे हुए सभी कब्रिस्तानों को लिस्ट में सम्मलित किया जाय। साथ में उन्होंने किशनगंज विधानसभा क्षेत्र के बहुत सारे छूटे हुए कब्रिस्तानों को सम्मलित करवाने का लिस्ट भी जमा किये। किशनगंज विधायक इजहारुल हुसैन ने दुरभाष पर जानकारी देते हुए बताया कि अल्पसंख्याक विभाग के सचिव ने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द प्रस्ताव को पारित कर लिया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से अल्पसंख्याक कल्याण समिति के सभापति सह कसबा विधायक मो. अफाक आलम, सहित सभी माननीय विधायक गण एवं विभाग के सभी पदाधिकारी उपस्थिति रहें।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button