ठाकुरगंजताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : भटके व्यक्ति को परिजनों को किया गया सिपुर्द

किशनगंज, 03 जून (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, भटक कर आये पंजाब के लुधियाना के एक युवक को शुक्रवार को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। भटके युवक को पौआखाली थाने की पुलिस के द्वारा परिजनों को सौंपा गया। किशनगंज पुलिस के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है कि 30 मई को एक व्यक्ति भटकते हुए पौआखाली थाना पर आ गये। जिनसे नाम-पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम मंजीत सिंह, पिता बलदेव सिंह, जय सिंह नगर थाना जगीरपुर, लुधियाना, पंजाब बताया गया। यह भी बताये कि ये दोस्त के साथ काम करने के लिए सिल्लीगुड़ी आये थे। वापस जाते समय ट्रेन से किशनगंज रेलवे स्टेशन पर उतर गये और वहीं से भटकते हुए पौआखाली थाना आ गए। इसके बाद इनके परिजनों को सूचित किया गया। इनके भाई इंद्रजीत सिंह को सुपूर्द किया गया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button