किशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : IFS अधिकारी आदित्य झा को शिवगंज धाम सेवा समिति ने किया सम्मानित

मेहनत से पत्थर से भी आग निकाली जा सकती है: कमलेश कुमार अधिवक्ता

किशनगंज,25मई(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, अखिल विश्व गायत्री परिवार की प्रशाखा सह शिवगंज धाम सेवा समिति, बालूबाड़ी की ओर से इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) में चयनित आदित्य झा को सम्मानित किया गया। समारोह में समिति के व्यवस्थापक अधिवक्ता कमलेश कुमार ने अंगवस्त्र, गायत्री मंत्र लिखित सत्साहित्य एवं हरित क्रांति का प्रतीक पौधा भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर कमलेश कुमार ने कहा, “नियंत्रण और मेहनत से पत्थर से भी आग निकल सकती है। छोटे भाई आदित्य ने कठिन परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया है, जो पूरे समाज के लिए गर्व की बात है। हम उनके माता-पिता के प्रति भी आभार प्रकट करते हैं, जिन्होंने ऐसे संस्कारवान पुत्र का मार्गदर्शन किया।”

समारोह के दौरान आदित्य झा ने अपने अब तक के जीवन सफर और संघर्ष की कहानी साझा की। उन्होंने समाज के प्रति सेवा और सहयोग की भावना को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि वे भविष्य में भी हर वर्ग के लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे।

आदित्य झा के पिता, विष्णू कांत झा ने अपने जीवन के संस्मरण सुनाते हुए अपने परम मित्र स्वर्गीय सखी लाल दास जी के साथ की दोस्ती को याद कर भावुक हो गए।

इस गरिमामयी अवसर पर किशनगंज से बिक्की पोद्दार समेत समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों में भी उत्साह देखने को मिला और सभी ने आदित्य झा की सफलता पर उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दीं।

समिति ने इस आयोजन को समाज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया और ऐसे प्रयासों को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!