अपराधकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : पूर्व विधायक मुजाहिद आलम को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी

मोबाइल फोन पर तीन बार फोन आया और उनके साथ अभद्र भाषा में बात की गई और जान से मारने की धमकी दी गई

किशनगंज, 07 जुलाई (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, कोचाधामन के लोकप्रिय पूर्व विधायक सह जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष मुजाहिद आलम को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने एसपी डा० इनाम उल हक मेंगनु से मिलकर पूरे मामले से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को उनके मोबाइल फोन पर तीन बार फोन आया और उनके साथ अभद्र भाषा में बात की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। वहीं पूरे मामले को लेकर पूर्व विधायक ने एसपी से शिकायत कर उक्त नंबर को भी दिया जिस नम्बर से कॉल आया था। साइबर सेल के द्वारा जांच भी की गई और जिस नंबर से फोन आया था उसपर बात भी की गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैं।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button