रविदास कमिटि के सदस्यो ने ससपा प्रदेश उपाध्यक्ष को किया सम्मानित।।..

गुड्डू कुमार सिंह:-गडहनी। प्रखण्ड सहित जिले मे संत रविदास जी के 646 वीं जयंती तीन दिनो तक लगातार समारोह पूर्वक धूमधाम से मनाई गई।इस दौरान जिले के अगिआंव, जगदीशपुर, संदेश विधानसभा की विभिन्न गाँवो मे सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नाटक का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन समतामूलक समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय मेहरा एवं अन्य गणमान्य लोगो द्वारा फीता काटकर किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री मेहरा ने कहा कि संत रविदास की बिचार धाराओ से हमे प्रेरणा मिलती है।हमे गर्व है कि ऐसे महापुरूष का हमे सानिध्य प्राप्त है।वहीं संत रविदास कमिटि के सदस्यो ने प्रदेश उपाध्यक्ष को अंगवस्त्र देकर व फूलमाला पहनाकर ससम्मानित किया।प्रदेश उपाध्यक्ष ने सभी रविदास कमिटी एवं डॉ अम्बेडकर कमिटी की साथियों को तहे दिल से बहुत बहुत धन्यवाद दिया और आभार प्रकट किया।