किशनगंज डीएम तुषार सिंगला ने जिलांतर्गत विभिन्न शहरी क्षेत्र के कई पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, एवं नागरिकों से शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में दुर्गा पूजा मनाए जाने की अपील की
जिले में लगभग 200 स्थलों पर दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं काफी संख्या में सशस्त्र पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है

प्रथम तीन आकर्षक पूजा पंडाल, प्रतिमा और सर्वश्रेष्ठ नागरिक सुविधा व प्रभावी नियंत्रण का चयन हेतु गठित चयन समिति जिले भर के दुर्गा पूजा पंडाल पर नजर बनाए हुए हैं।किशनगंज, 23 अक्टूबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने जिलांतर्गत विभिन्न शहरी क्षेत्र के कई पूजा पंडालों का निरीक्षण किया एवं नागरिकों से अपील किया कि शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में दुर्गा पूजा मनाए। डीएम तुषार सिंगला मनोरंजन क्लब द्वारा स्थापित दुर्गा पूजा पंडाल में दीप प्रज्ज्वलित कर मेला, महाअष्टमी पूजन का शुभारंभ किया। डीएम ने जिला प्रशासन की टीम के साथ ठाकुरगंज और बहादुरगंज के कई पूजा पंडाल का भी निरीक्षण किया। ठाकुरगंज के बस पड़ाव के पास स्थापित मां दुर्गा का पंडाल एवम अन्य पूजा पंडाल का निरीक्षण किया और जिले वासियों की सुख और समृद्धि के लिए माता से आशीर्वाद मांगा। इसके बाद डीएम बहादुरगंज के गुदड़ी बाजार और अन्य पूजा पंडाल का भ्रमण किए।
पंडालों में आधारभूत सुविधा उपलब्ध रहने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। मेला में आने वाले नागरिकों की हर सुविधा का ध्यान रखा गया है। डीएम तुषार सिंगला संध्या में किशनगंज शहरी क्षेत्र के पश्चिमपाली, सुभाषपल्ली, रूईधासा, बड़ीकोठी, लोहार पट्टी, डुमरिया, मनोरंजन क्लब, कालू चौक, खगड़ा के पूजा पंडाल का निरीक्षण किए। इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों से अपील की शांतिपूर्ण ढंग से दुर्गा पूजा/दशहरा का त्योहार मनाए। जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। जिले में लगभग 200 स्थलों पर दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं काफी संख्या में सशस्त्र पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में पूजा संपन्न करने के लिए कृत संकल्पित है और आप लोग भी पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कारायें।
दुर्गा पूजा के अवसर पर जिलाधिकारी ने जिले वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। डीएम ने जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी, अनुमंडलाधिकारी और नगर निकाय, प्रखंड के पदाधिकारी के साथ किशनगंज शहर के मनोरंजन क्लब पूजा पंडाल में पहुंचकर माता के दर्शन किए। पूजा पंडाल में दीप प्रज्ज्वलित कर महाअष्टमी पूजा में सम्मिलित हुए। आयोजको का उत्साहवर्धन करते हुए पूजा समिति द्वारा उपलब्ध माता के प्रसाद को ग्रहण किया। दुर्गा पूजा 2023 की महाअष्टमी पर किशनगंज शहरी क्षेत्र समेत जिलांतर्गत सभी प्रखंड व नगर क्षेत्र में किशनगंज डीएम तुषार सिंगला और एसपी डा. इनाम उल हक़ मेगनु के संयुक्त आदेश द्वारा प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी ने सभी पूजा पंडाल में विधि-व्यवस्था संधारण हेतु मुस्तैद रहे।
एसडीएम और एसडीपीओ गस्ती करते रहे। साथ ही सभी बीडीओ और सीओ अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत भ्रमणशील रहे। डीएम तुषार सिंगला के निर्देश पर रात्रि में शहर भर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बल के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किया जा रहा है। साथ साथ प्रथम तीन आकर्षक पूजा पंडाल, प्रतिमा और सर्वश्रेष्ठ नागरिक सुविधा व प्रभावी नियंत्रण का चयन हेतु गठित चयन समिति जिले भर के दुर्गा पूजा पंडाल पर नजर बनाए हुए हैं। जिला नियंत्रण कक्ष सतत क्रियाशील है। सूचनाओं का आदान प्रदान किया जा रहा है।
जिलेभर में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण वातावरण एवं हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विधि-व्यवस्था के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था , साफ सफाई, लाइटिंग , दंडाधिकारियों, महिला, पुरुष पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, अग्निशमन दस्ता, स्वास्थ सुविधा, नियंत्रण कक्ष, महिला दर्शक के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे से निगरानी, ट्रैफिक मैनेजमेंट आदि की समुचित व्यवस्था की गई है। डीएम तुषार सिंगला ने निरीक्षण के क्रम में पूजा पंडाल में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों/ पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति को देखा एवं पूजा आयोजकों से मिलकर स्थिति से अवगत हुए। जिलेभर में पर्व को लेकर काफी उत्साह और उमंग है। विदित हो कि डीएम तुषार सिंगला द्वारा दुर्गा पूजा 2023 पर जिलांतर्ग सर्वश्रेष्ठ प्रतिमा, पूजा पंडाल व सजावट और सर्वश्रेष्ठ नागरिक सुविधा व प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला प्रशासन, किशनगंज द्वारा प्रथम तीन चयन का चयन के निमित समिति का गठन किया गया है। पांच सदस्यीय समिति में एडीएम, एसडीएम के अतिरिक्त अपने अपने नगर क्षेत्र के लिए कार्यपालक पदाधिकारी को भी रखा गया है। दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजकों द्वारा आकर्षक पंडाल का निर्माण, सजावट एवं प्रदर्शन किया जाता है। साथ ही कुशल मूर्तिकारों द्वारा सुन्दर एवं आकर्षक मूर्तियों का निर्माण कर अपने कलाओं का प्रदर्शन करते हैं। इस वर्ष दुर्गा पूजा के अवसर पर किशनगंज जिला अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रान्तर्गत अधिष्ठापित प्रतिमाओं, पंडालों, पूजा स्थलों को तीन श्रेणी में पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया है।
सर्वश्रेष्ठ प्रतिमा (प्रथम, द्वितीय, तृतीय) सर्वश्रेष्ठ पंडाल एवं सजावट (प्रथम, द्वितीय, तृतीय) सर्वश्रेष्ठ नागरिक सुविधा एवं प्रभावी नियंत्रण (प्रथम, द्वितीय, तृतीय) जिला स्तर पर चयन समिति का गठन निम्नरूपेण किया गया है-अपर समाहर्त्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रंजीत कुमार, वरीय उप समाहर्त्ता, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, किशनगंज, नगर पंचायत, ठाकुरगंज नगर पंचायत, बहादुरगंज (अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत) यह चयन समिति किशनगंज क्षेत्रान्तर्गत तीन श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ प्रतिमा, सर्वश्रेष्ठ पंडाल एवं सजावट तथा सर्वश्रेष्ठ नागरिक सुविधा एवं प्रभावी नियंत्रण अंतर्गत (प्रथम, द्वितीय, तृतीय) का चयन कर अपनी अनुशंसा डीएम को 25.10.2023 को समर्पित करेगी। सभी सदस्य ने डीएम के नेतृत्व में पूजा पंडालों का भ्रमण किया है। मूल्यांकन के पश्चात परिणाम घोषित किया जाएगा।