District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : डीएम ने किया सीएम नीतीश कुमार की किशनगंज में निर्धारित समाधान यात्रा की तैयारियों की समीक्षा।

मुख्यमंत्री, बिहार की किशनगंज में 20 जनवरी को क्षेत्र भ्रमण और जिला में समीक्षा बैठक होगी।किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, मुख्यमंत्री, बिहार की प्रस्तावित समाधान यात्रा को लेकर डीएम श्रीकांत शास्त्री के द्वारा जिला प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ रचना भवन, डीआरडीए में बैठक किया गया। उनके द्वारा सीएम के यात्रा के दौरान निर्धारित समीक्षा बैठक एवं क्षेत्र भ्रमण को लेकर बिंदुवार तैयारियों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। मुख्य रूप से सीएम के किशनगंज प्रवास में 20 जनवरी को उनके द्वारा विभिन्न समूहों के साथ वार्ता, क्षेत्र भ्रमण, योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण, जीविका समूह, नल जल योजना, नली गली योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, कौशल युवा कार्यक्रम,उद्यमी योजना, जीविका कार्यालय भ्रमण, जीविका दीदियों के साथ वार्ता आदि की समीक्षा व निरीक्षण के निमित तैयार कार्ययोजना की समीक्षा किया गया है। बैठक में डीडीसी, स्थापना उप समाहर्त्ता, डीपीआरओ, सिविल सर्जन, निदेशक डीआरडीए, डीपीओ व अन्य सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता उपस्थित रहे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button