किशनगंजDistrict Adminstrationबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : डीएम ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 के द्वितीय चरण का किया निरीक्षण व समीक्षा

किशनगंज,12अगस्त(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह,
जिलाधिकारी विशाल राज ने मंगलवार को नगर परिषद, किशनगंज में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 के द्वितीय चरण का निरीक्षण और समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि जिन आवेदकों ने निर्धारित दस्तावेज अब तक जमा नहीं किए हैं, उनकी सूची नोटिस बोर्ड पर सार्वजनिक की जाए, ताकि वे समय रहते आवश्यक कागजात उपलब्ध करा सकें।

डीएम ने कहा कि Form-6 के तहत नया नाम जोड़ने के लिए पात्र आवेदक किसी भी 11 स्वीकृत दस्तावेजों में से एक प्रस्तुत करें। इस संबंध में स्पष्ट सूचना नोटिस बोर्ड पर लगाई जाए, जिससे आमजन को समय पर जानकारी मिले और उनके आवेदन पूर्ण हो सकें।

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को सभी दस्तावेजों का संधारण व्यवस्थित रूप से करने और चुनाव कार्य से जुड़ी समयसीमा का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!