District Adminstrationकिशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के द्वारा अर्राबाड़ी के निकट महानंदा नदी के तटबंध का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, गुरुवार को जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के द्वारा अर्राबाड़ी के निकट महानंदा नदी के तटबंध का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में अर्राबाड़ी के निकट महानंदा नदी तटबंध की स्थिति सही पाई गई। आपको बताते चलें कि महानंदा नदी तटबंध के कुछ जगहों पर रैंकट बने हुए पाए गए जिसे देखकर कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण किशनगंज को संबंधित अभियंता के माध्यम से मरम्मति कराने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण द्वारा बताया गया कि तटबंध की स्थिति बाढ़ नियंत्रक गेट की मरम्मति करा ली गई है तथा रंग रोगन का कार्य भी करा लिया गया, जिसे देखकर जिला पदाधिकारी द्वारा संतोष व्यक्त किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण किशनगंज को तटबंध पर बालू से भरे बोरे का भंडारण एवं हटमेंट झोपड़ी का निर्माण कार्य बाढ़ अवधि से पूर्व करा लेने का निर्देश जिला पदाधिकारी के द्वारा दिया गया। निरीक्षण के क्रम में कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण किशनगंज के अतिरिक्त सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता मौके पर उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!