District Adminstrationकिशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश को सिविल सेवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा किया गया सम्मानित।

लोक सेवाओं के अधिकार के सफल क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी हुए सम्मानित।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, गुरुवार को DM डॉ आदित्य प्रकाश को सिविल सेवा दिवस के अवसर पर पटना में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा जिले में लोक सेवाओं के अधिकार के सफल क्रियान्वयन हेतु राज्य में द्वितीय पुरस्कार किशनगंज जिला को मिला और DM श्री प्रकाश को माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। विदित हो कि लोक शिकायत मामलों की श्रेणी के त्वरित निपटान के लिए सिविल सेवा दिवस 2022 के अवसर पर सीएम बिहार द्वारा डीएम किशनगंज को सम्मानित किया गया है। किशनगंज में पूरी टीम को अधिक से अधिक सार्वजनिक सेवा वितरण की दिशा में प्रयास जारी रखने के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन के रूप में यह पुरस्कार है। डीडीसी मनन राम सहित सभी वरीय पदाधिकारियों, मीडियाकर्मियों एवं सामाजिक कार्यकर्त्ताओ ने DM डॉ आदित्य प्रकाश को बधाई दी है। वहीं जिलाधिकारी ने अपने संदेश में कहा कि यह पूरे प्रशासनिक टीम के एकजुट होकर काम करने एवं उनके प्रयासों का परिणाम है। DM श्री प्रकाश ने सबको धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है। 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!