District Adminstrationअपराधकिशनगंजठाकुरगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : सीएम साहब यह रहा अवैध उत्खनन का सबूत, कार्रवाई नहीं होने से विभाग पर से उठ रहा लोगों का भरोसा।

किशनगंज/फरीद अहमद, जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत पौआखाली थाना क्षेत्र के मालिन गांव पंचायत के बांसबाड़ी में बड़े पैमाने पर जेसीबी द्वारा अवैध उत्खनन किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह उत्खनन लगातार कई दिनों से चल रहा है। उत्खनन के कारण क्षेत्र खंडहर में तब्दील होता जा रहा है और खेतिहर जमीन भी खत्म होती जा रही है। क्षेत्र में लगातार चोरी-छुपे जेसीबी लगाकर उत्खनन किया जा रहा है जिसके चलते सरकारी राजस्व में प्रतिदिन लाखों रुपए की क्षति हो रही है। लगातार खबर प्रकाशित के बाद भी अब तक विभाग द्वारा उत्खनन को रोकने को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। आपको बताते चलें कि लगातार खबरें प्रकाशित होती है और पाठक पढ़ते भी हैं लेकिन खबरें प्रकाशित होने के बाद भी जब विभाग द्वारा अवैध उत्खनन को रोकने को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है जिसके कारण लोगों का अब संबंधित विभाग से भरोसा खत्म होता जा रहा है। अभी वक्त है जब विभाग जांच कर उत्खनन मामले में कार्रवाई कर सकती है जिससे क्षेत्र खंडहर होने से बच जाएगा और सरकार के राजस्व में लाखों रुपए की क्षति भी नहीं होगी और खेतिहर जमीन भी बर्बाद होने से बच जाएगी।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button