किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : गायत्री महामंत्र के जप से वातावरण में आती है सुद्धि लोगों में जागृत होते है संस्कार: मिक्की साहा

तैयबपुर में पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ व संस्कार महोत्सव का किया गया आयोजन

किशनगंज, 06 नवंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, गायत्री परिवार ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित पोठिया प्रखंड के हल्दीबाड़ी तैयबपुर में पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ व संस्कार महोत्सव का आयोजन किया गया। सोमवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। जिसमें बड़ी संख्या में महिलायें सर पे मिट्टी का कलश लेकर नगर भ्रमण करते हुए गाजे बाजे के साथ यज्ञशाला पहुंची। शोभा यात्रा में जन जन का मंत्र गायत्री महामंत्र व जयकारो के साथ पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण के साथ गुंजवान हो उठा। हम बदलेंगे युग बदलेगा हम सुधरेंगे युग सुधरेगा। ट्रस्टी मिक्की साहा ने बताया कि तीन दिन तक चलने वाला यज्ञ में आस पास से सैकड़ो परिजन सम्मिलित होंगे। यज्ञ का मुख्य उद्देश्य मानव कल्याण है। गायत्री महामंत्र के जप से वातावरण शुद्ध शांति एवं आध्यात्मिक बन जाता है। लोगों में संस्कार जागृत होता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सत्यनारायण पंडित, ट्रस्टी मिक़्क़ी साहा, बलराम ठाकुर, विकास पंडित, प्रेम कुमार पंडित, टोली नायक, त्रिभुवन पटेल, हरिश्चंद्र सिंह एवं गायत्री परिवार के परिजन मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!