किशनगंज : भाजपा ने किया “मेरा माटी मेरा देश” अभियान का शुभारंभ, हर घर से मिट्टी संग्रहित करेंगे भाजपा कार्यकर्ता
पुर्व प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डा. संजय जायसवाल और विधान परिषद डा. दिलीप कुमार जायसवाल ने विधिवत कलश पूजन कर मिट्टी और चावल संग्रह करने का किया कार्य

किशनगंज, 01 सितंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, भारतीय जनता पार्टी के द्वारा शहर के दिलावरगंज से मेरा माटी मेरा देश अभियान का शुभारंभ किया गया। गौर करे की दिल्ली के कर्तव्य पथ पर बन रहे अमृत वाटिका के निर्माण के लिए हर घर से मिट्टी या चावल संग्रह का कार्य भाजपा के द्वारा किया जाना है। उसी क्रम में सांसद डा. संजय जायसवाल, विधान पार्षद सह सचेतक विरोधी दल डा. दिलीप कुमार जायसवाल के द्वारा शहर से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। नेताओ द्वारा विधिवत कलश पूजन के उपरांत पूर्व सैनिक के आवास से मिट्टी संग्रहित की गई। भाजपा सांसद डा. संजय जायसवाल ने कहा की पूरे बिहार से हजारों अमृत कलश तथा देशभर से 75000 अमृत कलश दिल्ली जाएगा और उस मिट्टी से अमृत वाटिका का निर्माण होगा। उन्होंने कहा की एक महीने तक यह अभियान चलेगा और पंचायत स्तर पर मिट्टी और चावल का संग्रह कर दिल्ली भेजी जाएगी। वही उन्होंने वोटर चेतना अभियान को संबोधित कर्वकहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हर बूथ पर नए 50 मतदाताओं का नाम जोड़ने का लक्ष्य रखा है जिसको हर हाल में सभी भाजपा कार्यकर्ता पूरा करेंगे तथा स्थानांतरित व मृत वोटरों की पहचान कर निर्वाचन विभाग को इसकी जानकारी देंगे। इससे आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में जिला प्रभारी मनोज सिंह, जिलाध्यक्ष सुशांत गोप, महामंत्री मनीष कुमार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकित कौशिक, उपाध्यक्ष हरी अग्रवाल, कौशल प्रवक्ता कौशल कुमार, नगर अध्यक्ष सुबोध महेश्वरी, अरविंद मंडल, विश्वजीत, मनोज तिवारी, अरुण यादव एवं दर्जनों कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।