अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : एक दवा बिक्रेता होम क्वारंटाइन की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे है…

ये दवा बिक्रेता सरकार के कोरोना वायरस के साथ जंग पर पानी फेरते नजर आ रहे है…किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, सरकार कोरोना वायरस से लड़ने के लिए पूरे इंतजाम व सभी सुरक्षा मानकों के साथ तैयार है…वही किशनगंज का एक दवा बिक्रेता होम क्वारंटाइन की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे है…नगर थाना क्षेत्र के डुमरिया मोहल्ले का रहने वाला दवा बिक्रेता अपनी पत्नी के साथ हाल ही मेँ मुम्बई से लौटा था।इस संबंध में जानकारी पाकड़ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन दोनों पति पत्नी को घर पर अलग रहने की सलाह दी थी, यहां तक की नगर परिषद् के कर्मी भी उसके घर के बाहर लाल रंग का पर्चा चिपकाकर उन्हें 14 दिनों तक बाहर नहीं निकलने और परिवार और समाज से दूर रहने का सलाह दिया था, बाबजूद दवा दुकानदार होम क्वारंटाइन को मजाक बना दिया और अपनी दवा की दुकान खोलकर लोगो को दवा बेच रहे है।ये दवा बिक्रेता सरकार के कोरोना वायरस के साथ जंग पर पानी फेरते नजर आ रहे है।वही अभिजीत मुखर्जी दवा बिक्रेता से पूछने पर उन्होंने बताया कि उन्हें पता ही नहीं उन्हें 14 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन में रहना है।जब मामले को लेकर किशनगंज नगर परिषद् के कार्यपालक पदाधिकारी मंजूर आलम से पूछने पर उन्होंने जाँच का हवाला देते हुए कहा कि जांच में सही पाए जाने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी और उनके दुकान को शील किया जायेगा, क्योकि नगर परिषद के दवारा उन्हें दुकान भाड़े पर दिया गया है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button