ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : इसरो से आए किशनगंज के लाल पुलिस कप्तान कुमार आशीष से मुलाकात कर एक मोमेंटो भेंट स्वरूप दिया..

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, दिनांक-12.12.2019 को जिला पुलिस कप्तान कुमार आशीष से मुलाकात करने पहुँचे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अधीन बाह्यपहुंच व मानव संसाधन विकास क्षमता निर्माण कार्यक्रम कार्यालय के सह निदेशक जीवन कुमार पंडित।आपको मालूम हो कि श्री पंडित जिले के पोठिया प्रखंड के काठकोआ गांव के निवासी है।उन्होंने पुलिस कप्तान कुमार आशीष से मुलाकात कर एक मोमेंटो भेंट स्वरूप दिया।इसके बाद उन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे विकास पर चर्चा की।सह निदेशक श्री पंडित ग्रामीण क्षेत्र से आते है, वे अपनी प्रतिभा की बदौलत ग्रामीण क्षेत्र के होने के बावजूद भी देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान में उच्च पद पर सेवा दे रहे हैं।जिससे जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रौशन हो रहा है।उन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में कई अहम कार्य किये हैं।उन्होंने कहा कि जिले के बच्चे भी विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ें।इसके लिए वे एक संस्था खोलना चाहते हैं।ताकि सीमांचल के बच्चे विज्ञान की नई खोज के बारे में जानकारी ले सकें।जिसके बाद आगे चलकर वे विज्ञान के क्षेत्र में अपना कैरियर भी संवार सके।इसके लिए वे अभी से ही प्रयासरत हैं।उन्होंने कहा कि आधुनिक दौड़ में विज्ञान का बड़ा महत्व है।भारत इस मामले में सभी देश से आगे है।सीमांचल जैसे पिछड़े इलाके के बच्चे भी इस क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाये यही उनका उद्देश्य है।उनके साथ अधिवक्ता कौशल किशोर यादव भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!